फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: छात्रसंघ चुनाव स्थगित करने पर कुलपति आवास के बाहर छात्र नेताओं का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प 

Tue, 21 Dec 2021 09:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन की ओर से पूरे परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।  छात्रों के बीच उनके समर्थन में एक बाहरी युवक बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंच गया।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में जुटी छात्रों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने पर मंगलवार को दूसरे दिन भी विरोध जारी रहा। कुलपति आवास के बाहर प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। जमकर नारेबाजी कर छात्र कुलपति से बात करने की मांग पर अड़े रहे। शाम तक जब बात नहीं बनी तो छात्र फिर उठकर प्रशासनिक भवन चले गए।

विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन की ओर से पूरे परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। छात्र प्रशासनिक भवन के पास प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन जैसे ही पता चला कि कुलपति अपने आवास गए हैं। वह कुलपति आवास के पास गेट पर पहुंचे और नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए।

बोतल में पेट्रोल लेकर जा रहे युवक को पकड़ा

मंगलवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच उनके समर्थन में एक बाहरी युवक बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। काशी विद्यापीठ चौकी लाकर उससे पूछताछ की गई। इस दौरान युवक ने गाड़ी में पेट्रोल खत्म होने की वजह से बोतल में पेट्रोल लाने की बात बताई। जिसके बाद उसे पुलिस ने छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी को नहीं मिला प्रत्याशी, टाला गया चुनाव : एनएसयूआई 

17 दिसंबर को नामांकन और 24 दिसंबर को चुनाव की तिथि घोषित की गई थी। सोमवार को चुनाव टालने का फरमान जारी कर दिया गया। प्रमुख कारण एबीवीपी को प्रत्याशी नहीं मिलना है। मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित एक प्रेसवार्ता में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अविनाश यादव ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर यह आरोप लगाया।

कहा कि इस बार एबीवीपी को छात्रसंघ चुनाव में कोई प्रत्याशी नहीं मिला और योगी सरकार ने प्रशासन पर दबाव बनाकर चुनाव टाल दिया गया। जल्द ही चुनाव तिथि घोषित नहीं होती है तो एनएसयूआई बड़ा आंदोलन करेेगी। जिलाध्यक्ष ऋषभ पांडेय, महानगर अध्यक्ष संदीप पाल, प्रदेश महासचिव प्रफुल्ल पांडेय व काशी विद्यापीठ के प्रत्याशी नीरज पांडेय मौजूद रहे। संवाद

हरिश्चंद्र में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर अड़े छात्र 

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का चुनाव रद्द करने के बाद मंगलवार को हरिश्चंद्र महाविद्यालय के छात्रों ने प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र नेताओं ने जल्द से जल्द चुनाव तिथियों को जारी करने की मांग की। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार सिंह और मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि पहले से ही छात्रसंघ चुनाव के लिए 20 को नामांकन और 30 दिसंबर को मतदान, परिणाम की तारीख तय थी। जिस पर पुलिस कमिश्नर ने सहमति नहीं दी।

23 दिसंबर को दोबारा बैठक के लिए बुलाया गया है, जिसके बाद चुनाव की तिथियां घोषित की जाएगी। छात्रनेता राजित यादव ने आरोप लगाया कि एबीवीपी के प्रत्याशियों का प्रचार सही से न हो पाने की वजह से चुनाव टाला गया है। छात्र नेता पीयूष यादव ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार छात्र विरोधी है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द चुनाव की तिथि घोषित हो। संवाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें