फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ दीक्षांत समारोह: राज्यपाल ने छात्रों को दिए स्वर्ण पदक, इस बार भी छात्राओं ने मारी बाजी

Tue, 02 Mar 2021 04:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने मेधावियों को दीं उपाधियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 42वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मेधावियों को गोल्ड मेडल और उपाधिया दीं। इस दौरान कुलपति प्रो टीएन सिंह मौजूद रहे। इस बार भी छात्राओं ने ही बाजी मारी है। इस दौरान 60 छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इसमें छात्राओं की संख्या 41 और छात्रों की संख्या 19 है। शताब्दी समारोह के बाद होने वाले दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. आशुतोष शर्मा रहे।

विज्ञापन



कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए नारी सशक्तीकरण के नारे को सार्थक किया है। दीक्षांत समारोह 81612 विद्यार्थियों को उपाधि दी जा रही गई। इसमें छात्राओं की संख्या 50941 और छात्रों की संख्या 30671 है। टॉप टेन की सूची में 571 विद्यार्थी शामिल हैं। इसमें छात्रों की संख्या 153 और छात्राओं की संख्या 418 है। वहीं दो खिलाड़ियों को भी मेडल दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा 40 पीएचडी और एक डीलिट की उपाधि दी गई। कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मेधावियों को मेडल प्रदान किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें