छात्रों के लिए लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास (एलबीएस) और आचार्य नरेंद्र देव हॉस्टल (एएनडी) हैं। छात्राओं के रहने के लिए जेके महिला छात्रावास बना है। कश्मकश यह है कि पहले वर्ष में आवेदन करने वालों की संख्या पहले से वहां रहने वालों से दोगुनी है। विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए एलबीएस में 64 कमरे, एएनडी में 78 और जेके महिला छात्रावास में 98 कमरे हैं।
विवि के नियमानुसार एक कमरे में दो-दो विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था है। पहले वर्ष के विद्यार्थियों से छात्रावास में रहने के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके अलावा इस सत्र पहले वर्ष में दाखिला लेने वाली 150 से ज्यादा छात्राओं ने कमरा के लिए आवेदन दिया है। लेकिन इस हॉस्टल में भी इनके लिए कुल 98 कमरे ही आवंटित होने हैं। इसी तरह की स्थिति छात्रों के हॉस्टल की भी है। इसमें एएनडी हॉस्टल में नियमानुसार नवागत 100 छात्रों को ही कमरा मिल पाएगा। यहां के लिए भी 200 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है।
विश्वविद्यालय स्तर पर छात्रावास के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। आवंटन के लिए नियमानुसार विभागवार ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि सभी विभागों से छात्र-छात्राओं को कमरा मिल सके। - डॉ.नागेंद्र कुमार सिंह, मुख्य गृहपति