वाराणसी। महाकुंभ के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काशी तमिल संगमम् 3.0 स्पेशल तीन जोड़ी ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 16, 17 और 19 फरवरी से इन ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। कन्याकुमारी-बनारस काशी तमिल संगमम् स्पेशल 17 फरवरी को कन्याकुमारी से और बनारस-कन्याकुमारी काशी तमिल संगमम् स्पेशल 23 फरवरी को बनारस से एक फेरे में चलाई जाएगी।
कन्याकुमारी-बनारस काशी तमिल संगमम् स्पेशल कन्याकुमारी से रात 11.30 बजे खुलेगी और चौथे दिन प्रयागराज छिवकी से रात 2.45 बजे छूटकर सुबह 7.15 बजे बनारस पहुंचेगी। वहीं, बनारस-कन्याकुमारी काशी तमिल संगमम् स्पेशल 23 फरवरी को बनारस से शाम 7.05 बजे खुलेगी और मिर्जापुर होते हुए रात 11.30 बजे प्रयागराज छिवकी होकर चौथे दिन कन्याकुमारी रात 2.45 बजे पहुंचेगी।
उधर, 16 फरवरी को कोयंबटूर-बनारस काशी तमिल संगमम कोयंबटूर से और बनारस-कोयंबत्तूर काशी तमिल संगमम 22 फरवरी को बनारस से एक फेरे में चलाई जाएगी। दोनों ट्रेनें बनारस स्टेशन पर ठहरेंगी। 06153 पुरट्चि तलैवर डॉ. एमजी रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन (चेन्नई सेंट्रल)-बनारस काशी तमिल संगमम स्पेशल 19 फरवरी को पुरट्चि तलैवर डॉ. एमजी रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन (चेन्नई सेंट्रल) से और बनारस-पुरट्चि तलैवर डॉ. एमजी रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन (चेन्नई सेंट्रल) काशी तमिल संगमम 24 फरवरी को बनारस से एक फेरे के लिए चलाई जाएगी।