फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी-तमिल संगमम: यूपी महिला टीम बनी चैंपियन, तमिलनाडु को 6-1 से हराया

Thu, 08 Dec 2022 03:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी तमिल संगम के तहत आयोजित काशी तमिल संगम फ्रेंडली मैच के पहले दिन उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने तमिलनाडु को 6-1 से हराकर चैंपियन बनी। 
विज्ञापन
काशी-तमिल संगमम: यूपी महिला टीम बनी चैंपियन, तमिलनाडु को 6-1 से हराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी-तमिल संगमम के तहत शुक्रवार को यूपी और तमिलनाडु के बीच नौ खेलों की प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। काशी तमिल संगमम के तहत आयोजित काशी तमिल संगम फ्रेंडली मैच के पहले दिन उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने तमिलनाडु को 6-1 से हराकर चैंपियन बनी। 

विज्ञापन


प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को हॉकी और फुटबॉल की टीम काशी पहुंच गईं। स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।  
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और बीएचयू के समन्वय से आयोजित नौ खेल हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, क्रिकेट, खोखो, वॉलीबाल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस प्रतियोगिता होगी। साई लखनऊ के अधिशासी निदेशक संजय सारस्वत ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तमिलनाडु से हॉकी और फुटबॉल टीम बनारस आ चुकी है। 

विज्ञापन

काशी तमिल संगमम में प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
नौ दिसंबर को फुटबॉल मैच, 10 दिसंबर को बास्केटबॉल, 11 दिसंबर को पुरुष क्रिकेट मैच, 12 दिसंबर को महिला टेबल टेनिस और पुरुष बैडमिंटन मैच, 13 दिसंबर को वॉलीबाल, 14 दिसंबर को खोखो और 15 दिसंबर को कबड्डी प्रतियोगिता होगी। क्रिकेट प्रतियोगिता आईआईटी बीएचयू के मैदान में होगी। बैडमिंटन और टेबल टेनिस के मैच विभूति नारायण इंडोर स्टेडियम में होंगे। 
ठंड का टीम पर पडे़गा असर
तमिलनाडु टीम के मैनेजर राज ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए टीम पहली बार यूपी की धरती पर खेलने उतरेगी। गर्म प्रदेश से होने के नाते ठंड का असर खिलाड़ियों पर पड़ने वाला है। इसके बावजूद नेशनल स्तर की रजत पदक विजेता टीम मैदान में उतरने के लिए तैयार है। बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें