राम बुझारत यादव ने बताया कि दिवाकर यादव कक्षा 1 से लेकर 3 तक की शिक्षा वाराणसी के चोलापुर में ग्रहण की। 6 से 8 तक की शिक्षा मथुरा में और 9 से ग्रेजुएशन की शिक्षा बेंगलुरु में ग्रहण की। सेना के उच्च पद पर जाने के लिए दिवाकर सिंह यादव लगातार पढ़ाई से लेकर भाग दौड़ कर मेहनत करते थे। इसकी वजह से वह आज सेना का लेफ्टिनेंट हुए हैं।
इसका चयन मई 2019 में ही हो गया था। ट्रेनिंग के दौरान शनिवार को उसे 2 स्टार लगाकर सेना की कमान संभाल की जिम्मेदारी मिली है।