फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा पर संत समाज में आक्रोश, शीतला घाट पर दिया धरना, मृतकों की आत्मा की शांति के लिए जलाई मोमबत्ती

Thu, 21 Oct 2021 10:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में गुरुवार को बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ की गई हिंसा के विरोध में भारत साधु समाज की ओर से शीतला घाट पर साधुओं ने धरना दिया। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जलाई।
विज्ञापन
मृतकों की आत्मा की शांति के लिए जलाई मोमबत्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में दुर्गापूजा के दौरान हिंदुओं के साथ हुई हिंसा पर काशी के संत समाज ने आक्रोश जताया। वाराणसी के शीतला घाट पर हमले का जमकर विरोध किया गया। संतों ने भारत सरकार से शांति बहाल करने और हिंदुओं की सुरक्षा की मांग की।

विज्ञापन


गुरुवार को विरोध प्रदर्शन और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा हुई। संतों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं का जीवन, संपत्ति और धर्म आचरण का अधिकार सुनिश्चित हो। बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या बंद हो। इस दौरान आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी प्रणव चैतन्य पुरी, स्वामी आशुतोषानंद गिरि और महामंडलेश्वर स्वामी अभयानंद सरस्वती मौजूद रहे। संचालन आचार्य ज्ञानानंद ने किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें