धाम में छह स्थानों पर लगाई गई एलईडी
गर्भगृह के दर्शन पूजन का सजीव प्रसारण किया जायेगा। धाम में छह जगह पर एलईडी लगाई गई है। भक्तों की सुविधा के लिए धाम में खोया पाया केंद्र बनाया गया है। इसमें बहुभाषी कर्मी ड्यूटी देंगे। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए धाम में चिकित्सकीय कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।
सोमवार को अत्यधिक भीड़ के कारण मंदिर परिसर में लॉकर की सुविधा नहीं मिलेगी। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि दर्शन करने आएं तो बैग, मोबाइल, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व प्रतिबंधित चीजों को लेकर कतई न आएं।