गौरतलब है कि इससे पहले राजघाट क्षेत्र में रेलवे और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कई धार्मिक स्थलों और अन्य अतिक्रमणों को हटाया जा चुका है। ऐसे में गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी नोटिस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
दरअसल, काशी रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए बड़े स्तर पर पुनर्विकास कार्य प्रस्तावित है। रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग की ओर से स्टेशन के आसपास विभिन्न विकास परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। योजना के तहत स्टेशन के निकट एक बहुमंजिला इंटरमॉडल ट्रांजिट हब विकसित किया जाना है, जहां रेल, बस और जल परिवहन सेवाओं को एकीकृत किया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और यातायात व्यवस्था भी अधिक सुगम होगी। वहीं, गंज शहीदा मस्जिद को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर अब स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों की निगाहें टिकी हुई हैं।