फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक लाख के इनामी ललन सिंह को STF ने मार गिराया, 4 साल पहले दरोगा को मारी थी गोली; तीन लोगों की हत्या की थी

Mon, 22 Jun 2026 09:33 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में वर्ष 2022 में दरोगा अजय यादव को गोली मारकर पिस्टल लूटने वाले बिहार निवासी और वाराणसी से एक लाख के इनामी लल्लन सिंह को यूपी एसटीएफ ने सहारनपुर में मुठभेड़ में मार गिराया। चंदौली पुलिस ने भी लल्लन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
एक लाख के इनामी लल्लन सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Encounter News: बिहार और यूपी पुलिस के लिए वर्षों तक सिरदर्द बने कुख्यात अपराधी लल्लन सिंह उर्फ लल्लन का आपराधिक इतिहास बेहद भयावह रहा है। हत्या, पुलिसकर्मियों पर हमला कर सरकारी हथियार लूटने, बैंक डकैती, लूटपाट और पुलिस मुठभेड़ जैसे संगीन मामलों में उसका नाम दर्ज रहा। हाल ही में यूपी एसटीएफ द्वारा मुठभेड़ में मारे गए इस अपराधी और उसके गिरोह के खिलाफ दर्ज मामलों ने उसकी आपराधिक दुनिया की भयावह तस्वीर सामने रख दी है।

विज्ञापन




पुलिस अभिलेखों के अनुसार लल्लन सिंह और उसके भाइयों ने बिहार के पटना, नालंदा और उत्तर प्रदेश के वाराणसी व चंदौली जिलों में लंबे समय तक आतंक का माहौल बना रखा था। उस पर कई सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देने के आरोप हैं।

विज्ञापन

दरोगा अजय यादव कांड से सुर्खियों में आया
लल्लन सिंह का नाम वर्ष 2022 में सबसे अधिक चर्चा में तब आया, जब उसने अपने भाइयों मनीष सिंह और रजनीश सिंह के साथ मिलकर वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में तैनात सब-इंस्पेक्टर अजय यादव पर हमला कर पिस्टल छिन ली थी। 8 नवंबर 2022 को दरोगा अजय यादव अपने निर्माणाधीन मकान को देखने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें रोककर गोली मार दी और उनकी सरकारी पिस्टल तथा पर्स लूटकर फरार हो गए। इस घटना ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया था।
 

बैंक डकैती में तीन लोगों की हत्या
इससे पहले 6 मार्च 2017 को पटना के बेलछी थाना क्षेत्र में पीएनबी शाखा के सामने लल्लन सिंह और उसके गिरोह ने बड़ी डकैती को अंजाम दिया था। आरोप है कि बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर बैंक के दो सुरक्षा गार्डों और एक कैश वैन चालक की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद लगभग 60 लाख रुपये की नकदी लूट ली गई थी। यह घटना उस समय बिहार की सबसे चर्चित बैंक डकैतियों में शामिल रही।

24 सितंबर 2016 को पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में लल्लन सिंह और उसके साथियों ने ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर आर.आर. चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उनकी सरकारी पिस्टल भी लूट ली गई थी। इसी वर्ष बाढ़ थाना क्षेत्र में एएसआई सुरेश ठाकुर की हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आया था।

27 फरवरी 2017 को नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र में कैश वैन पर हमला कर गार्ड बृजनंदन प्रसाद सिंह और कैशियर रंजीत कुमार की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद करीब 20 लाख रुपये की नकदी लूट ली गई थी। इस मामले में भी लल्लन सिंह और उसके गिरोह की संलिप्तता सामने आई थी।
विज्ञापन

वाराणसी में पुलिस से मुठभेड़
दरोगा अजय यादव पर जानलेवा हमले के बाद 21 नवंबर 2022 को वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र में पुलिस और लल्लन गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके भाई मनीष सिंह और रजनीश सिंह मारे गए, जबकि लल्लन सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दरोगा अजय यादव से लूटी गई सरकारी पिस्टल भी बरामद कर ली थी।

इसके अलावा चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र में गोली मारकर मोटरसाइकिल लूटने तथा वाराणसी के लंका थाने में चोरी समेत कई अन्य मुकदमे भी उसके खिलाफ दर्ज थे। वर्षों तक फरार रहने के बाद अंततः लल्लन सिंह का आपराधिक सफर एसटीएफ की मुठभेड़ में समाप्त हो गया, लेकिन उसका नाम उत्तर प्रदेश और बिहार के चर्चित अपराधियों में लंबे समय तक याद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें