फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khelo India: खेलो इंडिया कुश्ती में काशी को तीन पदक, कोहिमा में हुआ था आयोजन

Tue, 27 Feb 2024 01:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Khelo India: वाराणसी मंडल के तीनों खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा से काशी का मान बढ़ाया है। खेलो इंडिया में मिली सफलता से खिलाड़ियों के परिजनों में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
खेलो इंडिया में जीते फ्रीडम, लिंगन और दिनेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगालैंड की राजधानी कोहिमा में आयोजित खेलो इंडिया विश्वविद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी के तीन खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया है। 22 से 26 फरवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन


काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) का प्रतिनिधित्व करते हुए 55 किलो भार वर्ग में वाराणसी के दिनेश यादव ने कांस्य, पंजाब के लवली विश्वविद्यालय की प्रतिनिधित्व करते हुए 65 किलो भार वर्ग में वाराणसी की फ्रीडम यादव ने कांस्य पदक जीता।

वहीं, 130 किलो भार वर्ग में अयोध्या के राम मनोहर लोहिया यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुए काशी के लिंगन यादव ने रजत पदक जीता। वे मूल रूप से गाजीपुर के निवासी हैं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कोच कोच डॉ. हरिराम यादव, सुभाष चंद्र भारद्वाज, प्रमोद यादव ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें