फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुस्लिम युवती ने किया राम मंदिर के निर्माण में दान, बोली- श्रीराम हमारे पूर्वज

Tue, 19 Jan 2021 05:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
इकरा अनवर ने किया दान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में लोग खुशी-खुशी दान कर रहे हैं। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी या काशी में भी लोग राम मंदिर के निर्माण में दान के लिए सामने आ रहे हैं। वहीं, एक मुस्लिम युवती और लॉ की छात्रा ने भी राम मंदिर के निर्माण के लिए 11 हजार रुपये की राशि चेक के जरिए दान की है।

विज्ञापन


युवती ने हाथ पर श्री राम लिखा हुआ टैटू भी गुदवाया है। छात्रा इकरा अनवर खान ने राशि चेक द्वारा अखिल भारतीय संत समिति को दी है। इकरा खान का कहना है कि श्री राम हमारे पूर्वज हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने इसमें मैंने अपना थोड़ा सा सहयोग दिया है। सियासतदार बांटने के नाम से  सियासत करते हैं।

मैंने यह करके उनको मुंहतोड़ जवाब दिया है कि धर्म अलग-अलग नहीं होते हैं। धर्म एक है और वह है इंसान का धर्म। मैं एक इंसान के रूप में राम मंदिर निर्माण में भागी बन रही हूं, जिसकी मुझे खुशी है। इकरा अनवर की आस्था हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों में है। वह कहती हैं कि मैं मंदिर भी जाती हूं और घर में नमाज भी पढ़ती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इकरा अनवर। - फोटो : अमर उजाला।
अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद ने कहा कि इकरा अनवर ऐसी पहली मुस्लिम युवती हैं जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के धन संग्रह में 11 हजार रुपये की राशि चेक के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि समाज में धर्म, जाति सिरसिया सरदारों के लिए ही हैं न कि आस्था पर विश्वास रखने वालों के लिए।

भूमि पूजन के समय श्री राम लिखवाया
अयोध्या में राम मंदिर के लिए पांच अगस्त को भूमि पूजन के मौके पर छात्रा इकरा अनवर ने भी अपने हाथों पर श्रीराम का टैटू बनवाया था। चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर के हनुमानपुर निवासी इकरा अनवर ने बताया कि श्रीराम से बड़ा कोई भगवान नहीं है। राम मंदिर के निर्माण का हम सालों से इसका इंतजार कर रहे थे, भूमि पूजन के दौरान हम सभी उस पल के साक्षी बने थे। इस पल को यादगार बनाने के लिए ही हाथ पर टैटू बनाया था।

इकरा के टैटू बनवाने पर बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी। इकरा के पिता अनवर और भाई यासिर भी श्रीराम मंदिर के निर्माण से खुश हैं। दुकानदार अशोक गोगिया ने बताया कि इस वक्त लोग प्रभु श्रीराम का टैटू अधिक बनवा रहे हैं। इकरा ने भी श्रीराम का टैटू बनवाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें