फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शपथ लेने आज लखनऊ पहुंचेंगे वाराणसी के विधायक, मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर भी नजर

Mon, 28 Mar 2022 10:41 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यूपी में भाजपा गठबंधन की सरकार बन चुकी है। योगी आदित्यनाथ ने दोबरा मुख्यमंत्री के रूप में शफथ ले ली है। अब आज और मंगलवार को लखनऊ में विधानसभा के लिए चुने गए विधायक शपथ लेंगे। 
विज्ञापन
सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के दिन इकाना स्टेडियम का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के बाद वाराणसी के  विधायक शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए सोमवार को लखनऊ पहुंचेंगे। 28 और 29 मार्च दो दिनों में होने वाले समारोह में विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा हाल ही में जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई हैं। अब उनके समर्थकों की नजर विभागों के बंटवारों पर लगी है। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

बनारस से तीन लोगों को मिला मंत्री पद

चुनाव में इस बार भी वाराणसी की सभी आठ सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर विरोधियों को करारा जवाब दिया। अब प्रदेश में सरकार के गठन के बाद काशी से तीन लोगों को मंत्री पद भी मिला है। इसमें अनिल राजभर को एक बार फिर से कैबिनेट मंत्री और रविंद्र जायसवाल को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा दयाशंकर मिश्र दयालु को भी राज्यमंत्री बनाया गया है।सोमवार से लखनऊ में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह भी शुरू होना है। इसमें कुछ विधायक तो लखनऊ में ही रुके हैं। 

जबकि पिंडरा के विधायक डॉ. अवधेश सिंह, रोहनिया के विधायक डॉ. सुनील पटेल और राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल सोमवार को लखनऊ के लिए रवाना होंगे। माना जा रहा है कि विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद से ही मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो जाएगा।

अदने से कार्यकर्ता को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी : दयालु
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि अदने से कार्यकर्ता को भाजपा ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी व जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। पार्टी के इस छोटे से सिपाही पर शीर्ष नेतृत्व ने अपना पूरा भरोसा जताया है। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा क्षेत्र है और काशी नगरी है, ऐसे में जिम्मेदारियां खुद ब खुद बढ़ जाती है। यह भाजपा ही है जहां छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी पूरा सम्मान दिया जाता है। मैंने तो कभी सोचा भी नहीं था कि पार्टी मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपेगी। यह मेरे लिए अप्रत्याशित था।

पार्टी के इस कदम से हर कार्यकर्ता के लिए संदेश है कि वह अपने काम के दम पर पार्टी में बड़ी जिम्मेदारियां निभा सकता है। यह भाजपा ही है जहां कार्यकर्ताओं को इतना सम्मान दिया जाता है। पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को मेरी तरफ से बधाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें