फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आज महाकल एक्स को करेंगे रवाना, पहले दिन बनारसी पान से होगा यात्रियों का स्वागत

Sun, 16 Feb 2020 10:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
बनारसी पान से होगा स्वागत। - फोटो : अमर उजाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी महाकाल एक्सप्रेस को चंदौली के पड़ाव से रिमोट के जरिए रवाना करेंगे। इस दौरान पीएम पड़ाव चौराहे पर गन्ना विकास शोध संस्थान परिसर में बने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन।
16 फरवरी को महाकाल एक्सप्रेस से इंदौर जाने वाले यात्रियों का स्वागत बनारसी पान खिलाकर किया जाएगा। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों को मीठा पान खिलाया जाएगा। ट्रेन कैंट स्टेशन से मंगलवार और बृहस्पतिवार को दोपहर 2.45 बजे और रविवार को अपराह्न 3.15 बजे चलेगी।
विज्ञापन

3 of 5
दूसरे दिन सुबह 8.30 बजे उज्जैन महाकालेश्वर और 9.40 बजे इंदौर ओंकारेश्वर पहुंचेगी। अतिरिक्त टिकट निरस्त कराने पर पूरा रिफंड मिलेगा। यात्रियों को दस लाख रुपये का ट्रैवेल इंश्योरेंस और लगेज पार्सल की सुविधा भी मिलेगी।

4 of 5
वाराणसी के जंगमबाड़ी मठ में वीर शैव महाकुंभ में शामिल होने के बाद वे पड़ाव में दीनदयाल उपाध्याय स्मृति भवन का लोकार्पण और 63 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यहां जनसभा के दौरान ही 997 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और 198 करोड़ रुपये का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसमें चौकाघाट लहरतारा फ्लाईओवर, 430 बेड के सुपर स्पेशियेलिटी सेंटर बीएचयू, 73 बेड के मनोचिकित्सा विभाग बीएचयू सहित कई परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें