तीनों लोकों से न्यारी काशी और इसके इष्ट महादेव के जादू से दुनिया की पहली महिला ह्यूमनॉयड रोबोट सोफिया भी नहीं बच सकी। स्वतंत्रता भवन में सवालों के जवाब के दौरान जब पीले रंग की बनारसी साड़ी में सोफिया ने नम पार्वती पतये हर-हर महादेव के नारे लगाए तो पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
बताते चलें कि आईआईटी बीएचयू के ओर से आयोजित तीन दिवसीय तकनीकी उत्सव टेक्नेस के पहले दिन से आकर्षण का केंद्र रही ह्यूमनॉयड रोबोट सोफिया ने दूसरे दिन शनिवार को पत्रकारवार्ता में एक कुशल वक्ता की तरह सोफिया ने सवालों के जवाब दिए।
हर सवाल के बेहतरीन जवाब पर सभी आश्चर्य और प्रसन्नता के साथ तालियां बजाते रहे। बिल्कुल किसी मॉडल के अंदाज में हाथ हिला-हिलाकर सोफिया सवालों का जवाब दे रही थी। जिससे वाह मौजूद हर शख्स वाह-वाह सोफिया कह उठा। सोफिया ने अपने चौथे जन्मदिन पर केक काटा तो हाल में मौजूद दर्शकों ने उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।