फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: फिल्म पठान पर बरसे कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक, बोले- शाहरुख खान का एजेंडा उजागर

Sun, 18 Dec 2022 03:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक रविवार को वाराणसी पहुंचे। एक कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान, अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर हमला बोला।  
विज्ञापन
वाराणसी में समर्थकों संग कन्नौज सांसद - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी दौरे पर पहुंचे कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान जैसे लोग एक एजेंडे पर काम करते हैं। उनकी आने वाली फिल्म ये एजेंडा उजागर हो रहा है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्वत परिषद के सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे सुब्रत पाठक ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। कहा कि अपने वोट बैंक के लिए अखिलेश यादव जैसे लोग शाहरुख खान को संरक्षण देते हैं।

पाकिस्तान एक समाप्त होता देश

हिंदू संगठन के विरोध से सपा मुखिया के पेट में दर्द होता है। पाकिस्तानी विदेशी मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान पर कहा कि पाकिस्तान एक समाप्त होता देश है। उसको समाप्त करने वाले वो लोग स्वयं है। पूरी दुनिया आज पाकिस्तान को घेर रही है। पाकिस्तान की हकीकत उजागर हो गई है। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए इस तरह की टिप्पणी हिंदुस्तान की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। तवांग मामले में राहुल गांधी के बयान को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर भी कांग्रेस ने प्रश्न खड़ा किया था। भारतीय सेना के रहते चीन और पाकिस्तान से डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें