भाजपा के प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि कल्याण सिंह ने पुलिस से कहा था मानवाधिकार के सवालों से घबराने की जरूरत नहीं है। माफिया है तो उसे गोली मारो। नकल अध्यादेश का काशी में काफी स्वागत किया गया था। शोक जताने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्वत, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, मनीष कपूर, नवीन कपूर आदि शामिल रहे।
कुलपति ने जताया शोक
कल्याण सिंह के निधन पर संपूर्र्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति ने शोक जताया है। कुलपति प्रो. हरेरराम त्रिपाठी ने कहा कि यह संस्था और संपूर्ण राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है। इस रिक्तता को भरना बहुत कठिन होगा। आज हम सभी अत्यंत दुखी और मर्माहत हैं।
जननेता थे कल्याण सिंह : अजय राय
कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कल्याण सिंह जननेता था। आज देश से एक जननेता चला गया। उन्होंने पार्टी को जमीन से उठाकर एक नया मुकाम दिया था। भाजपा उनकी भी सगी नहीं हुई।
डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने किया ट्वीट
कल्याण सिंह के निधन पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने ट्वीट किया। कहा कि राममंदिर आंदोलन के एक त्यागी हिंदू चले गए। राममंदिर के लिए सीएम की कुर्सी त्यागी, राममंदिर के आगे सत्ता का मोह नहीं रखा। किसी कारसेवक पर गोली नहीं चलने दी थी। राममंदिर निर्माण में कल्याण सिंह की भूमिका रही।