फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में कलराज मिश्र बोले- राजस्थान सरकार से कोई टकराव नहीं, नियमों के तहत लौटाए विधेयक

Wed, 14 Dec 2022 11:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी दौरे पर पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडषोपचार पूजन किया और धाम परिसर का अवलोकन किया। सर्किट हाउस में अमर उजाला से अनौपचारिक बातचीत में राजस्थान सरकार को लेकर अपनी बात रखी। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में कलराज मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार से कोई टकराव नहीं है और सरकार के विधेयक नियमों के तहत लौटाए गए हैं। मेरे पत्र के जवाब में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी जांच कराने की बात कही है। यह बातें राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को सर्किट हाउस में अमर उजाला से अनौपचारिक बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा, विश्वविद्यालयों में अध्ययन और अध्यापन को नियमित कर दिया गया है। वहां कक्षाओं से लेकर दीक्षांत व डिग्रियों का वितरण समय से कराया जा रहा है।

विज्ञापन


राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि विश्वविद्यालयों में विभिन्न पदों पर रिक्तियां हैं और उन्हें भरने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा हमेशा यह प्रयास है कि सरकार से आपसी सामंजस्य बना रहे। किसी प्रकार की कठिनाई होती है तो आपसी बातचीत से उसका समाधान निकाल लेते हैं।

काशी तमिल संगमम एक अनूठा आयोजन

उन्होंने कहा कि संवैधानिक रूप से प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है। प्रदेश में स्थापित होने वाले तीन विश्वविद्यालयों के विधेयक को वापस लौटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें समिति गठित कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने काशी तमिल संगमम को अनूठा आयोजन बताया और कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की कड़ी में यह मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन

इससे पहले बुधवार की सुबह राज्यपाल कलराज मिश्र ने काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडषोपचार पूजन किया और धाम परिसर का अवलोकन किया। इसके बाद संकटमोचन मंदिर में दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें