फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह 26 को: संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में मेधावियों की सूची जारी, इन्हें मिलेंगे छह-छह स्वर्ण पदक

Wed, 14 Dec 2022 11:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह 26 दिसंबर को होगा। विश्वविद्यालय के मुख्य भवन में दीक्षांत समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं को मेडल व उपाधियां बांटी जाएंगी। 

 
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के लिए मेधावियों की सूची जारी कर दी गई है। पदकों की सूची में विश्वविद्यालय समेत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस दीक्षांत में साधुबेला संस्कृत महाविद्यालय के शिवम शुक्ला (आचार्य) को छह और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के अभिषेक शुक्ला (आचार्य) को छह स्वर्ण पदक मिलेंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में 26 दिसंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह के दौरान 63 मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसमें पांच पदक फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। वहीं चार अन्य पदकों के लिए 16 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। विश्वविद्यालय के मुख्य भवन में दीक्षांत समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं को मेडल व उपाधियां बांटी जाएंगी।

राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल अध्यक्षता करेंगी। ज्ञानेंद्र मिश्र, स्मिता, शिवशंकर उपाध्याय, रामप्रवेश त्रिपाठी, आराधना पांडेय, शाश्वत निर्भय, अमित कुमार पांडेय को तीन-तीन स्वर्ण पदक मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडल की सूची

  • शिवम शुक्ला:    डॉ. गंगानाथ झा, रिपन स्वर्ण पदक, चंद्रशेखर शास्त्री बैकुंठनाथ शास्त्री, नारायण शास्त्री खिस्ते, महामंडलेश्वर पवहारी श्री स्वामी बालकृष्णयतिजी महाराज स्वर्णपदक, विश्वविद्यालय पदक।
  • अभिषेक शुक्ला:    महंत रामेश्वरपुरी स्वर्ण पदक, श्री विमल कुमार पोद्दार स्वर्ण पदक,महामंडलेश्वर पवहारी श्री स्वामी बालकृष्ण यतिजी महाराज स्वर्ण पदक, श्रीमती मन्नीदेवी मिश्रा स्वर्ण पदक, पं. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्वर्ण पदक, व्याकरणाचार्य परीक्षा में सर्वाधिक अंक
  • ज्ञानेंद्र मिश्र:    रामकुंवर बांगड़ स्वर्ण, चंदन बहिन माधोसिंह परमार स्वर्ण पदक, स्वामी माधवाचार्य स्वर्ण पदक।
  • शिवांश शुक्ला:    सवाई माधोसिंह रजत पदक। 
  • स्मिता:    पं. महादेव उपाध्याय स्वर्ण पदक, नारायण शास्त्री खिस्ते रजत पदक, 
  • रंजीत कुमार:    स्वामी धर्मानंद स्वर्ण पदक, डॉ. निगम शर्मा स्वर्ण पदक,
  • पंकज भोय:    कैप्टन उमाकांत शुक्ल स्वर्ण पदक,
  • शिवशंकर उपाध्याय:   गंगामणि स्वर्ण पदक, विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक, रामजी लाल शास्त्री स्वर्ण पदक
  • रामप्रवेश त्रिपाठी:    महाराजा कर्ण सिंह स्वर्ण पदक, स्वामी कृष्णानंद महामंडलेश्वर स्वर्ण पदक, विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक
  • जाधव राम भाउ लिबाजी:    विवेकानंद स्वर्ण पदक, महमामंडलेश्वर पवहारी श्री स्वामी बालकृष्ण यतिजी महाराज स्वर्ण पदक ,
  • राहुल कुमार तिवारी:    शेषमठ राम प्रपन्नाचार्य स्वर्ण पदक
  • आराधना पांडेय:    रामकुवर बांगड़ स्वर्ण पदक, चंदन बहिन माधोसिंह परमार स्वर्ण पदक, स्वामी माधवाचार्य स्वर्ण पदक
  • अरुण कुमार महतो:    अन्नदा प्रसाद मुखर्जी स्वर्ण पदक, विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक,
  • मयंक जैन:    भगवानदास शोभालाल जैन स्वर्ण पदक, विश्वविद्यालय पदक
  • हर्षिता शुक्ला:   राम प्रताप शास्त्री स्वर्ण पदक, महाराजा डॉ. विभूति नारायण सिंह स्वर्ण पदक
  • वरुण शर्मा:    वक्रतुंड शुक्ल स्वर्ण पदक
  • शाश्वत निर्भय :   विश्वविद्यायल स्वर्ण पदक, महमामंडलेश्वर पवहारी श्री स्वामी बालकृष्ण यतिजी महाराज स्वर्ण पदक, सेठ जानकी प्रसाद पोद्दार स्वर्ण पदक।
  • अमित कुमार पांडेय:    विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक। 
  • सिद्धराज उपाध्याय:    विश्वविद्यालय पदक
  • राहुल शुक्ल: विश्वविद्यालय पदक।
  • संतोष न्यापाने:    डॉ. इंदुनाथ शर्मा स्वर्ण पदक,
  • कृति पांडेय, आदर्श पांडेय, वैष्णवी  को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्वर्ण पदक
  • कृष्ण शरण भूर्तेल, अखिलेंद्र त्रिपाठी, रविशंकर पांडेय, प्रदीप कुमार द्विवेदी, अर्चना उपाध्याय, अभय तिवारी, प्रिंस कुमार यादव को विश्वविद्यालय पदक। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें