फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैफियात का इंजन फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ से बनकर चलने वाली कैफियात एक्सप्रेस (12225) का इंजन बृहस्पतिवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। मोहम्मदाबाद से मालगाड़ी का दूसरा इंजन आने के बाद लगभग एक विलंब से ट्रेन कोे दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कैफियात डाउन (12226 ) आजमगढ़ बृहस्पतिवार को अपने निर्धारित समय से दो घण्टा विलंब पर पहुंची थी। यार्ड में बोगियों की सफाई के बाद कैफियात एक्सप्रेस को दिल्ली जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी करने की तैयारी चल रही थी तभी इंजन फेल हो गया। स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को इंजन फेल होने की सूचना दी। इसके बाद निर्देश हुआ कि मोहम्मदाबाद में खड़ी मालगाड़ी का पावर काट कर कैफियात में लगाकर उसे दिल्ली के लिए रवाना किया जाए। वहां से दूसरा पावर आने में लगभग एक घंटा से अधिक का समय लग गया। इंजन आने के बाद कैफ़ियात एक्सप्रेस लगभग एक घंटा देरी से आजमगढ़ से दिल्ली को रवाना हुई। इंजन फेल होने के कारण सरायमीर, खुरासन रोड और समीपवर्ती रेलवे स्टेशन शाहगंज जंक्शन पर यात्रियों को काफी दिक्कतें हुई। खुरासन स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि कैफियात का इंजन फेल हो गया था। दूसरा पावर आने पर उसे दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें