वाराणसी नगर निगम क्षेत्र के मकान मालिकों को गृहकर में छूट का मौका आज तक ही मिलेगा। महापौर मृदुला जायसवाल ने शहर के मकान मालिकों को एक अप्रैल से 30 जून तक दस प्रतिशत छूट का देने की घोषणा की थी।
वाराणसी नगर निगम क्षेत्र के मकान मालिकों को गृहकर में छूट का मौका आज तक ही मिलेगा। महापौर मृदुला जायसवाल ने शहर के मकान मालिकों को एक अप्रैल से 30 जून तक दस प्रतिशत छूट का देने की घोषणा की थी। छूट का लाभ बुधवार तक शहर के करीब 54500 मकान मालिकों ने उठाया। नगर निगम के कोष में 18.50 करोड़ रुपये गृहकर जमा हुआ।
विज्ञापन
नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने नगर के मकान मालिकों से अपील की है कि बृहस्पतिवार को छूट के अंतिम दिन अधिक संख्या में नगरवासी गृहकर जमा कर छूट का लाभ लें। नगर निगम के पांचों जोनल कार्यालय पर स्थित कंप्यूटर टैक्स कलेक्शन के अलावा नगरवासी नगर निगम की वेबसाइट www.nnvns.org.in पर भी घर बैठे ऑनलाइन गृहकर जमा कर सकते हैं।