फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: ज्ञानवापी मामले के पैरोकार जितेंद्र सिंह विसेन पर हमला, दिल्ली में दो लोगों ने शरीर में घोंपी नीडल

Wed, 19 Apr 2023 09:40 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह विसेन पर दिल्ली में नीडल घोंप कर हमला किया गया है। यह जानकारी विसेन ने बुधवार की सुबह फोन पर दी।
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह विसेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी-मां श्रृंगार गौरी प्रकरण के पैरोकार और विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह विसेन के बाएं कंधे पर दिल्ली में दो लोगों ने नीडल घोंप दी। यह जानकारी जितेंद्र सिंह विसेन ने बुधवार की सुबह फोन पर दी। विसेन के अनुसार, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


विसेन की तहरीर के आधार पर दिल्ली के पटेल नगर थाने की पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। जितेंद्र सिंह विसेन ने बताया कि मंगलवार की रात वह दिल्ली के पटेल नगर स्थित अपने घर में खाना खाए। इसके बाद घर के समीप स्थित पार्क में टहलने गए थे। टहलने के बाद वह वापस घर आ रहे थे। उसी दौरान दो लोगों ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया।

घटना से पूरा परिवार भयभीत

उनमें से एक ने उनके बाएं कंधे पर नीडल जैसी सामग्री घोंप दी। इसके चलते उनके शरीर में दर्द और जलन होने लगी। उनके शोर मचाने पर वह दोनों भाग निकले। कॉल करने पर परिजन और पड़ोसी उन्हें अस्पताल ले गए। अस्पताल में रात भर उपचार कराने के बाद उन्हें राहत महसूस हुई।
यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey Death Case: आकांक्षा दुबे मामले पर अदालत ने सारनाथ पुलिस को दिए ये आदेश, पढ़ें

विज्ञापन

विसेन के उपचार संबंधी कागज - फोटो : अमर उजाला
जितेंद्र सिंह विसेन ने कहा कि इस घटना से वह और उनका परिवार भयभीत है। इस संबंध में उनकी ओर से पटेल नगर के थानाध्यक्ष को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग गई है। पटेल नगर थाने की पुलिस ने आश्वस्त किया है कि प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

कौन हैं जितेंद्र सिंह विसेन

जितेंद्र सिंह विसेन वाराणसी में ज्ञानवापी के अलावा लाटभैरव के साथ ही मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि और मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला जैसे अन्य मसलों को लेकर देश भर में 11 मुकदमों की पैरोकारी कर रहे हैं। ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े मुकदमों की पॉवर ऑफ अटॉर्नी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम करने की घोषणा करके भी वह सुर्खियों में थे। हालांकि, इसे लेकर ज्ञानवापी-मां शृंगार गौरी प्रकरण की ही चार अन्य वादिनी महिलाओं ने उन पर धमकाने सहित अन्य आरोपों में अदालत में मुकदमा भी दाखिल किया था।
विज्ञापन

एक साल से हिंदू पक्ष बंटा हुआ है दो धड़े में

ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर अदालती लड़ाई लड़ने वाला हिंदू पक्ष पिछले साल के मई महीने तक एकजुट था। मई महीने में ज्ञानवापी में एडवोकेट कमीशन की कार्रवाई के दौरान हिंदू पक्ष दो धड़े में बंट गया। अब एक धड़े में राखी सिंह और उनके पैरोकोर जितेंद्र सिंह विसेन हैं। वहीं, दूसरे धड़े में सीता साहू, रेखा पाठक, मंजू व्यास और लक्ष्मी देवी के साथ ही उनके पैरोकार डॉ. सोहन लाल आर्य हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें