घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
गाजीपुर के मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर मोड़ पर स्थित समृद्धि ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे दो बाइक सवार लुटेरों ने शनिवार को दुकानदार धनजी वर्मा को कट्टा सटाकर लगभग डेढ़ लाख के गहने लेकर फरार हो गए।
दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में दहशत कायम है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर पूरे इलाके की नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न मार्गों पर देर शाम तक वाहन चेकिंग की जा रही थी। संदिग्धों से पूछताछ के साथ है नगर के संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी जारी थी। इस मामले में पीड़ित सर्राफा कारोबारी ने पुलिस को तहरीर दे दी है।