पहले कोरोना वायरस और अब बर्ड फ्लू के चलते वाराणसी शहर में मांसाहार की दुकानों पर छाये सन्नाटे को शनिवार को पोल्ट्री फार्मों व्यवसायियों ने अनोखे अंदाज में खत्म किया। व्यवसायियों की समिति पूर्वांचल पोल्ट्री समिति की ओर से मलदहिया पानी की टंकी के पास चिकन और अंडा मेला का आयोजन किया गया।
मेले में मांसाहार और अंडे के जायकेदार लजीज खानों की स्टॉल लगवाई गई जिसमें लोगों को जानकारी देने के साथ इन व्यंजनों का स्वाद भी चखाया गया। मेला के मुख्य अतिथि जिला पशु चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी ने कहा कि भारतीय पोल्ट्री उत्पाद पूर्ण रूप से स्वास्थ्य मानकों को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। यही वजह है केंद्र सरकार ने इस कोरोना और बर्ड फ्ल वायरस से मुक्त आहार माना है। उन्होंने लोगों को अफवाहों और भ्रमों से दूर रहने की सलाह दी।