फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह वारदात: वाराणसी में चाय विक्रेता पर मनबढ़ युवक ने किया चापड़ से हमला, पैसे को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 18 Apr 2022 12:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के हुकुलगंज तिराहे पर स्थित चाय की दुकान पर सोमवार सुबह पैसे को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ युवक ने चाय विक्रेता पर चापड़ से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत अंतर्गत हुकुलगंज तिराहे पर सोमवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक मनबढ़ युवक ने चाय विक्रेता पर चापड़ से हमला कर दिया। जिसमें चाय विक्रेता प्रकाश यादव उर्फ बल्लू (42) घायल हो गया। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बल्लू रोजाना की तरह  हुकुलगंज तिराहे पर स्थित दुकान पर सोमवार सुबह चाय बेच रहे थे। तभी मनबढ़ युवक आया और चाय लेकर पीने लगा। पैसे मांगने पर आनाकानी करने लगा। आरोप है कि वो अक्सर चाय पीने के बाद पैसे नहीं देता था। चाय विक्रेता ने जब पैसे की मांग को लेकर कुछ कहा तो युवक आक्रोशित हो उठा। उसने पास रखे धारदार चापड़ से चाय विक्रेता पर हमला कर दिया।  मनबढ़ ने चाय की भट्टी को भी पैर से मारकर तोड़ दिया। प्रकाश को चापड़ के हमले से मामूली चोटें आईं।

मौके पर मौजूद लोगों ने बीचबचाव करने की कोशिश की तो वह अपशब्द कहने लगा। सरेराह हाथ में चापड़ लेकर मरने-मारने की बात कहने लगा। हालांकि कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ा और हाथ से चापड़ छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी तबतक फरार हो गया था। थोड़ी देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति रही। घायल चाय विक्रेता बल्लू ने स्थानीय थाने पर तहरीर दी है। पुलिस आरोपी युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें