फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जौनपुर एसपी ने थानों में किए फेरबदल, चार थानेदारों का किया तबादला

Mon, 23 Nov 2020 11:36 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले में एसपी राजकरन नय्यर ने लाइनबाजार समेत जिले के चार थानाध्यक्षों का तबादला किया है। जिले की कानून व्यवस्था में सुधार लाने के लिए एसपी ने रविवार की रात चार थानेदारों का कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है।

विज्ञापन

लाइनबाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह को यहां से हटाकर सरपतहा थाने का प्रभारी बनाया गया है जबकि योगेंद्र यादव को प्रभारी डीसीआरबी से हटाकर प्रभारी निरीक्षक लाइनबाजार की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह सरपतहा थाने के प्रभारी निरीक्षक रहे सम्पूर्णानंद राय को क्राइम ब्रांच में भेजा गया है।


सत्य प्रकाश सिंह को प्रभारी निरीक्षक मुंगराबादशाहपुर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक जलालपुर और ओम नारायण सिंह को जलालपुर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक मुंगराबादशाहपुर की जिम्मेदारी दी गई है। रामजनम यादव प्रभारी सर्विलांस को एसओजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विष्णु कुमार मिश्र को निरीक्षक अपराध लाइनबाजार से हटाकर प्रभारी डीसीआरबी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें