मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर शाम की है। पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी एक ही गांव के निवासी हैं। इसमें दो आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया था। कोर्ट ने युवक को जेल भेज दिया जबकि नाबालिकों को वाराणसी के रामनगर स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (16) के घर आरोपियों का पहले से ही आना-जाना था। इसी का लाभ लेकर वह किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ खेत की ओर ले गए और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची पीड़ित ने परिजनों को सूचना दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
दो आरोपियों की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय के लिए चालान किया गया है। वहां उम्र संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद नाबालिग आरोपियों को रामनगर स्थित बाल सुधार गृह भेजा दिया गया। इसमें से 22 साल के आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया।