फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः अमरूद तोड़ने से रोका तो डंडे से पीटकर कर दी महिला की हत्या 

Tue, 17 Dec 2019 07:21 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रामपुर क्षेत्र के गंधौना गांव में सोमवार को दोपहर अमरूद तोड़ने के विवाद में डंडे से पीटकर महिला की हत्या कर दी गई। मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


गंधौना गांव निवासी रामराज के घर के पास स्थित के पेड़ से पड़ोसी रमेश का भतीजा अमरूद तोड़ रहा था। रामराज की पत्नी दुर्गावती देवी (50) ने अमरूद तोड़ने से मना किया, जिस पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी होने गी। इसी दौरान रमेश ने दुर्गावती के सिर पर डंडे से वार कर दिया।

उसका सिर फट गया और वह जमीन पर गिर पड़ी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष रामपुर विनोद मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन


मृतका के पुत्र राजेश की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी रमेश (35) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामराज खेती करते हैं, जबकि उनका एक बेटा राजेश राजगीर मिस्त्री और और दूसरा सुरेश पुत्र रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है। इस संबंध में एएसपी ग्रामीण संजय राय का कहना है कि अमरूद तोड़ने के विवाद में मारपीट के दौरान सिर में चोट लगने से महिला की मौत हुई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें