फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया के जेल अधीक्षक निलंबित, जिला कारागार में हुए बवाल के मामले में गाज गिरनी शुरू

Tue, 17 Aug 2021 08:28 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

जेल अधीक्षक यूपी मिश्र को डॉ. संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ से संबद्ध किया गया। कई अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई करने की संस्तुति की गई है। 
 
विज्ञापन
बलिया जिला जेल। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिला कारागार में पिछले कुछ दिनों से हो रहे उपद्रव और हंगामे के मामले में गाज गिरनी शुरू हो गई है। जेल अधीक्षक यूपी मिश्र को निलंबित कर उन्हें डॉ. संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ से संबद्ध कर अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई है। साथ ही जेल के कई अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई करने की संस्तुति की गई है। इससे जिला कारागार प्रशासन में हड़कंप है।

विज्ञापन


बता दें कि जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा के कार्यभार संभालने के बाद से ही जिला जेल में आए दिन कुछ न कुछ बवाल हो रहा था। हालांकि तब इसकी वजह जेल में मोबाइल आदि को लेकर अधीक्षक की सख्ती बताई जा रही थी। पहली बार 14 जुलाई को मोबाइल आदि की बरामदगी के लिए हुई चेकिंग के बाद जिला कारागार में बवाल हुआ था। कई थानों की फोर्स के साथ डीएम और एसपी को जेल में आना पड़ा था। घंटों मशक्कत के बाद बंदियों को शांत कराया जा सका था। आठ अगस्त को डीएम अदिति सिंह और एसपी डॉ. विपिन ताडा ने कई थानों की फोर्स के साथ जेल का निरीक्षण किया तो इसमें पांच मोबाइल और चार्जर आदि मिले। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। जिसके बाद तीन बंदियों को स्थानांतरित कर दिया गया था।

विज्ञापन

डीआईजी जेल ने तीन दिन तक की बवाल की जांच

गत बुधवार को बंदियों ने फिर बवाल किया था। पहले तो भूख हड़ताल पर बैठे, बृहस्पतिवार को प्रभारी कारापाल पर हमला कर दिया। मामले में 100 से ज्यादा बंदियों के खिलाफ एफआईआर भी हुई थी। इसके बाद डीआईजी जेल ने तीन दिन तक जनपद में रुककर जांच की थी और अपनी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी थी। बाद में कारागार मुख्यालय की संस्तुति पर शासन ने जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा को प्रशासनिक अक्षमता, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता, शिथिलता और शिथिल नियंत्रण का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही शासन ने कारागार मुख्यालय से जिला कारागार के कारापाल, उपकारापाल और कई अन्य अधीनस्थ कर्मचारियों पर भी स्थिति के अनुसार निलंबन की कार्रवाई करने की संस्तुति की है।

लाल रत्नाकर सिंह बने जेल अधीक्षक
कार्रवाई के बाद जिला कारागार बिजनौर के अधीक्षक लाल रत्नाकर सिंह को बलिया स्थानांतरित किया गया है। उन्हें तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आजमगढ़ जिला कारागार में तैनात कारापाल (जेलर) राजेंद्र सिंह को बलिया स्थानांतरित किया गया है। उन्हें भी तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान कारापाल अंजनी गुप्ता इस समय अवकाश पर चल रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें