फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज और सर्जरी की नई तकनीक को जानना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में यूपी ऑप्थामोलोजीकल सोसायटी के तीन दिवसीय वार्षिक हाइब्रिड कांफ्रेंस का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन वक्ताओं ने प्रतिभागियों से इलाज और सर्जरी की नई तकनीक के बारे में जानकारी हासिल करते रहने का आह्वान किया। इस दौरान नई तकनीक, शोध और नेत्र रोग वाले मरीजों के इलाज की चुनौतियों पर मंथन हुआ।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में हुए समारोह में प्रतिभागियों को सर्जरी की नई विधियों के बारे में जानकारी दी गई। ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से हुए व्याख्यान में विशेषज्ञों ने बताया कि इलाज के दौरान पहले समस्या को समझें फिर उसके समाधान का प्रयास करें। इस दौरान कई शोधपत्र भी प्रस्तुत किए गए। आयोजन सचिव डॉ. आरके ओझा ने कांफ्रेंस में नेत्र रोग के मरीजों के जांच, इलाज और सर्जरी के उपकरणों के बारे में बताया गया। इस दौरान प्रैक्टिस मैनेजमेंट, रिफ्रेक्टिव सर्जरी, यूविआईटिस, ग्लूकोमा, रिसर्च मेथेडोलाजी, इंस्ट्रक्शंस कोर्सेज एवं आप्थामोलोजी में नए खोज जैसे विषयों पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी। अगले साल का अधिवेशन आगरा में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में डॉ. मोहिता शर्मा, डॉ.दीपक मिश्रा, डॉ. अनिल तिवारी, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ.ओपीएस मौर्या आदि मौजूद रहे।
डॉॅ. एमके सिंह को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
बीएचयू क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के निदेशक प्रो.एमके सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देने का निर्णय लिया गया है। डॉ. दीपक मिश्रा ने बताया कि यूपी आप्थामोलोजीकल सोसायटी ने इसका फैसला लिया है। इसके अलावा क्विज कांटेस्ट में डॉ. स्वास्ति पांडेय, डॉ. विभाग सिंह ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें