फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदियों तक याद किया जाएगा लोकार्पण समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी ने बनारस को नई पहचान दिलाई है। बाबा विश्वनाथ धाम को रिकार्ड समय में बनवाकर अब लोकार्पण करने जा रहे हैं। समारोह के एतिहासिक पल को सदियों तक याद किया जाएगा। रविवार को मिंट हाउस में बने भाजपा के मीडिया सेंटर पर पहुंचें केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिव्य काशी भव्य काशी का सपना पूरा होने वाला है। चार वर्ष पहले जो लोग विश्वनाथ धाम आए होंगे, उन्हें तब और अब में अंतर साफ दिखेगा। लोगों की कल्पनाओं से भी बढ़कर पीएम मोदी ने धाम को भव्य बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वाराणसी का एयरपोर्ट हो या सड़क, रुद्राक्ष जैसा बड़ा कन्वेंशन सेंटर हो या बनारसी साड़ी। पीएम ने उसे नई पहचान दिलाई है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का शिलान्यास पीएम मोदी के हाथों हुआ और अब काशी में विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का कार्य भी उनके हाथों से होगा। जो विपक्षी दल हमारा मजाक उड़ाते थे, उन्हें जवाब मिल गया होगा। उत्तर प्रदेश में योगी और केंद्र की मोदी सरकार के सहयोग से अभूतपूर्व कार्य किए हैं। लोगों को रहने के लिए आवास मिले, इसलिए आवास योजना को 2024 तक बढ़ा दिया गया है।
मीडिया सेंटर पर हुआ स्वागत
विश्वनाथ धाम लोकार्पण को लेकर भाजपा के बनाए गए मीडिया सेंटर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने स्वागत किया। यहां राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, क्षेत्रीय सह-मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, सोमनाथ विश्वकर्मा, किशोर सेठ, शैलेंद्र मिश्रा, अभिनव पांडेय, श्रीनिकेतन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें