भारत दर्शन और दक्षिण दर्शन के बाद इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने लद्दाख भ्रमण के लिए हवाई टूर पैकेज लांच किया है। इसके लिए 26 से तीन सितंबर तक निर्धारित किया गया है। यह यात्रा छह दिन और सात रात के लिए होगी। इसमें यात्रियों के लिए हवाई यात्रा, ट्रेन यात्रा और तीन सितारा होटल का इंतजाम किया गया है। पैकेज में दो व्यक्तियों के साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 38,600 रुपये, तीन व्यक्तियों के साथ प्रति व्यक्ति 37,700 और माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज बेड के साथ 36,300 और बिना बेड 30,400 निर्धारित किया गया है।
वाराणसी से लेह जाने-आने के लिए तेजस एक्सप्रेस ट्रेन और विमान यात्रा की व्यवस्था की गई है। इसमें नई दिल्ली तक की यात्रा तेजस एक्सप्रेस ट्रेन से कराई जाएगी। इसके साथ खाने-पीने और ब्रेकफास्ट का इंतजाम रहेगा। यात्रा के दौरान लेह में होटल स्टे, स्तूप व मठ दर्शन, शाम वैली में लेह पैलेस, शांतिस्तूप, गुरुद्वारा, नुब्रा वैली स्थित कैंप में रात्रि विश्राम, दिस्कीत, हंडर व तुर्तुक गांव और स्थानीय जगहों का सैर कराया जाएगा। भ्रमण में पैंगांग झील भी शामिल किया गया है।