फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: बीएचयू के प्रोफेसर पर दर्ज मामले की जांच शुरू, घटना स्थल पर जाएगी पुलिस, वीडियो कराया जाएगा रिकवर

Mon, 09 Feb 2026 04:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जितेंद्र यादव की मिर्जापुर की अहरौरा डैम में हुई मौत के मामले में बीएचयू के प्रोफेसर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन भी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में सात साल पहले 30 जुलाई 2019 में पिकनिक पर गए जितेंद्र यादव की मिर्जापुर की अहरौरा डैम में हुई मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम जल्द ही घटना स्थल पर जाएगी। वहां सीन रिक्रियेशन कराने के साथ ही वीडियो रिकवर करने के लिए एक्सपर्ट की मदद लेगी। वीडियो प्राप्त होने के बाद उसे फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

विज्ञापन


आरोपी आईएमएस बीएचयू के एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. राजेश मीना के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि मृतक के भाई धर्मेंद्र यादव ने डॉ. राजेश मीना पर जिस आपत्तिजनक वीडियो को लेकर आरोप लगाया है, उस दिशा में जांच के लिए वीडियो को रिकवर कराया जाएगा। 

जरूरत पड़ने पर चिकित्सक को पुलिस घटना स्थल पर लेकर जा सकती है। उधर, आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने बताया कि पुलिस विवेचना में कोई सहयोग मांगती है तो विवि के नियमानुसार विधिक सलाह के आधार पर हर संभव सहयोग किया जाएगा। शनिवार को पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के भाई धर्मेंद्र यादव ने बताया कि चितईपुर स्थित अस्पताल में भाई जितेंद्र यादव ऑपरेशन थियेटर सहायक के पद पर कार्यरत था। डॉ. राजेश मीना यहां नियमित आते थे। दोनों लोगों में अच्छी बातचीत थी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जितेंद्र ने डॉ. राजेश मीना और अस्पताल में कार्यरत एक महिला नर्स का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। इस बात की जानकारी डॉ. मीना को हो गई। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से जितेंद्र को पिकनिक के नाम पर अहरौरा डैम कार में बैठाकर साथ लेकर आए। यहां उससे उस वीडियो के बारे में पूछा गया और मांगा गया। जितेंद्र के इन्कार करने पर उसे डैम में फेंक दिया गया। इससे पहले अस्पताल परिसर में दो साथियों के साथ जितेंद्र को शराब पिलाई गई थी।
क्या बोली पुलिस
प्राथमिकी दर्ज हो गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले की जांच कर चार्जशीट दाखिल की जाएगी। पुलिस अपना काम पूरी निष्ठा से कर रही है। -संजीव शर्मा, एसीपी रोहनिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें