प्लेसमेंट में चौथा ऑफर डीएसटी सीएमएस (डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर फॉर मैथमेटिकल साइंसेज) इकाई की अदिति गनेरीवाला को मिला। पांचवें स्थान पर सांख्यिकी से ही अमन कुमार को 9.19 लाख रुपये का पैकेज ईवाई कंपनी की ओर से दिया गया है। सांख्यिकी से रौनक डे और स्निग्धा साहा, डीएसटी से सिखता रक्षित, सुजील एस और वानी शर्मा को भी ईवाई कंपनी की ओर से ही 9.19 लाख रुपये का पैकेज दिया गया है। इसके अलावा बाकी सभी 12 छात्र और छात्राओं को 8.25 लाख रुपये का पैकेज मिला। इन्हें जेंपेक्ट कंपनी की ओर से ये ऑफर दिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: जंगल में मिला महिला का शव, परिवार में मची चीख-पुकार; विंध्य विश्वविद्यालय में करती थी मजदूरी
इनको मिले ऑफर
आवित्या तेजस्वी, मारीख्शा मिस्त्री, सुरज चक्रवर्ती, सैराज नंदकुमार पाटिल, देव प्रिया कुंडु, पुश्कर जितेंद्र पाटिल, शाश्वत आनंद, अंजली गुप्ता, महेश्वरम साधना, सौरभ त्रिपाठी, सुतंका दास और राधे श्याम शर्मा।