फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई इंटरनेट सेवा, लोगों ने ली राहत की सांस

Sun, 22 Dec 2019 10:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शुक्रवार को हुए बवाल के बाद बंद इंटरनेट सेवा के बहाल होने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जिला प्रशासन के निर्देश पर रविवार सुबह करीब 10 बजे से इंटरनेट सेवा शुरू हो गई है। इस दौरान बीएसएनएल समेत सभी कंपनियों की सेवा बहाल हो गई। इधर, शुक्रवार की तरह शनिवार को भी सेवा का लाभ न मिलने से लोग परेशान रहे।

विज्ञापन


जिले में बीएसएनएल के साथ ही वोडाफोन, एयरटेल, जियो, तिकोना को मिलाकर करीब आठ लाख उपभोक्ता हैं। इसमें सबसे अधिक तो बीएसएनएल के सवा पांच लाख मोबाइल इंटरनेट का प्रयोग करने वाले शामिल हैं।

जहां तक सेवा बंद होने की बात है तो शनिवार को दिन में लोग एक दूसरे को फोन कर बस सेवा के बहाल होने की जानकारी करते रहे, लेकिन किसी को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। एहतियात के तौर पर सेवा बंद होने की वजह से लोग सोशल मीडिया के साथ ही मोबाइल बैंकिंग, ट्रेन टिकट बुकिंग, ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने, परिणाम जानने सहित कई जरूरी काम नहीं कर पा रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रविवार को सभी मोबाइल इंटरनेट सेवा सुबह 10 बजे के बाद भी शुरू हो गई। जिले में इंटरनेट सेवा करीब 48 घंटे बंद रही थी।

बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक करुणेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर मोबाइल और ब्राड बैंड सेवा ठप रखी गई है। रविवार सुबह 10 बजे तक फिलहाल यह आदेश प्रभावी है। इसके बाद जिलाधिकारी से बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें