इसी तरह शारजाह के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की नियमित उड़ानें हैं। दिसंबर की शुरुआत से ही कोहरे ने इन विमानों का संचालन प्रभावित किया। बाबतपुर एयरपोर्ट पर आईएलएस कैट 1 प्रणाली होने के कारण विमानों को रनवे पर उतरने के लिए 200 मीटर की दृश्यता होना अनिवार्य है।
बुद्धा एयर की काठमांडू-वाराणसी-काठमांडू उड़ान 3, 12, 15, 24 और 26 दिसंबर को समय पर पहुंची और प्रस्थान की। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि उनकी ओर से पहले ही विमानन कंपनियों को दृश्यता से संबंधित निर्देश जारी किए गए हैं। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के तहत आईएलएस कैट 3 प्रणाली लग जाने के बाद यह समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।