फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: समीर की हत्या के 10 दिन, पुलिस की 10 टीम नहीं खोज सकी हमलावर; 500 सीसी कैमरे खंगाले

Sun, 04 Jan 2026 10:08 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime: बड़ागांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मौका-ए-वारदात पर जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई थी। साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, दयालपुर (रसूलपुर) के पास दो व्यक्तियों को गोली लगने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
समीर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: बड़ागांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर में छात्र समीर सिंह (14) की गोली मारकर हत्या और रामू, अभिषेक यादव पर जानलेवा हमले के मामले में अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। 10 दिन बीतने के बाद भी एसओजी, बड़ागांव समेत पुलिस की 10 टीमें तफ्तीश में जुटी हैं। बाइक सवार बदमाशों की पहचान में गोमती जोन की पुलिस जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में भी दबिश दे चुकी है।

विज्ञापन


रसूलपुर दयालपुर बगीचे के पास 25 दिसंबर की शाम बाइक सवार बदमाशों ने राहगीर रसूलपुर निवासी समीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इंदरपुर निवासी रामू यादव और अभिषेक यादव को भी बदमाशों ने गोली मारी थी। दोनों को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। 

डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने एसओजी समेत पुलिस की 10 टीमें गठित कीं। रंजिश और मिट्टी खनन, जमीन के विवाद समेत अन्य कई बिंदुओं पर जांच कराई, लेकिन हमलावरों की गिरफ्तारी तो दूर की बात पहचान तक नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

बाइक सवार दो बदमाशों की तलाश में वाराणसी समेत जौनपुर, गाजीपुर और आसपास जनपदों में टीमें दबिश दे रही हैं। लापरवाही बरतने पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बड़ागांव थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा को लाइन हाजिर भी कर दिया है। डीसीपी गोमती जोन के अनुसार गठित टीमें तफ्तीश में जुटी हुई है। जल्द से जल्द मामले का पर्दाफाश होगा।

इस मामले की प्रारंभिक जांच में पता चला कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। एक पक्ष ने फायरिंग की, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। इनमें से एक की मौत हो गई थी। पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियार और इसमें शामिल लोगों की भूमिका को लेकर जांच कर रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें