फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: वाराणसी में भाजपा विधायक के ड्राइवर से दुर्व्यवहार में दरोगा निलंबित, मंदिर के बाहर हुआ था विवाद

Sun, 18 Aug 2024 10:39 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में विधायक के चालक से बदसलूकी के आरोप में दरोगा को निलंबित किया गया है। मामले में जनप्रतिनिधि की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
up police - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

वाराणसी में कैंट विधानसभा के भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव के वाहन चालक से बदसलूकी के आरोप में शनिवार की देर रात लंका थाने के दरोगा प्रशांत पांडेय को डीसीपी काशी जोन ने निलंबित कर दिया। 

डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि दरोगा प्रशांत पांडेय ने संकटमोचन मंदिर के समीप विधायक के वाहन के चालक से बदसलूकी की थी। इसलिए उन्हें जनप्रतिनिधि की शिकायत के आधार पर निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, संकटमोचन चौकी के पुलिसकर्मियों का दबी जुबान में कहना था कि कैंट विधायक का वाहन ऐसे खड़ा था कि उसकी वजह से जाम लग रहा था। विधायक मंदिर में दर्शन- पूजन करने गए थे। चालक वाहन लेकर बाहर था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें