सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मरकरी गांव के पास मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दंपती को मौत के घाट उतारने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में मुख्य हत्यारोपी कुंदन पटेल के पैर में गोली लगी है। वहीं दरोगा कमल नयन दुबे के गले में भी छर्रा लगा है। दरोगा और आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि कुंदन के निशानदेही पर दो और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लूट की रिवाल्वर भी बरामद हुआ है। कहा कि लूट के अन्य सामानों को बरामद करने के लिए दबिश दी जा रही है।
ये है मामला
10 अगस्त को रॉबर्ट्सगंज नगर के राज पैलेस के पास धारदार हथियार से बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी दिलीप पटेल और पत्नी मंजू देवी की हत्या हुई थी। 17 अगस्त को कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने परिजनों से मुलाकात की थी। उन्होंने 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। ब्याज के रुपये के लेनदेन के विवाद में व्यापारी दंपती की हत्या की गई थी।