फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी पर दाग: 40 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गए दारोगा और बिचौलिया, एंटी करप्शन की टीम ने किया गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2024 08:20 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

यूपी पुलिस के दारोगा की करतूत ने एक बार फिर वर्दी पर दाग लगाया है। वाराणसी जिले के लोहता थाने में एसएसआई के पद पर तैनात दारोगा व बिचौलिया को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार दारोगा व बिचौलिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के लोहता में नई बाजार स्थित चाय की एक दुकान के पास एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने दारोगा आशीष कुमार को 40 हजार रुपये घूस लेते हुए बिचौलिया मासूम अली के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ राजातालाब थाने में मुकदमा दर्ज कराकर पुलिस को सौंप दिया गया। गिरफ्तार दारोगा आशीष कुमार मूलरूप से अंबेडकर नगर के गौसपुर का रहने वाला है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
एंटी करप्शन से जियापुरा निवासी अनीस अहमद ने शिकायत की थी। अनीस के अनुसार गत 14 मार्च को लूट की घटना हुई थी। मुकदमे में अनीस का बेटा आरोपी है और गिरफ्तार हो चुका है। अनीस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद धारा हटाने और अज्ञात अभियुक्त की जगह उसके दूसरे बेटे का नाम प्रकाश में न लाने के लिए दारोगा ने 40 हजार रुपये की घूस मांगी थी। 

इस पूरे प्रकरण में रहीमपुर निवासी मासूम अली बिचौलिया की भूमिका में था। एंटी करप्शन की टीम ने केमिकल लगे 40 हजार रुपये देकर अनीस को दारोगा आशीष को चाय की दुकान के पास बुलाने को कहा। बिचोलिया मासूम अली के साथ आशीष आया। दारोगा ने जैसे ही रुपये लिए, वैसे ही एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें