Varanasi News: परिजन नाथूपुर रेलवे क्राॅसिंग पर सोनू की लाश लेकर पहुंच गए और भीषण जाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने की कोशिश की। परिजन सोनू के नवजात बच्चे को सामने रखकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने मांग की कि मौके पर जिलाधिकारी को बुलाया जाए।
वाराणसी के जलालीपट्टी इलाके में बीती रात हिस्ट्रीशटर सोनू यादव (27) की हत्या के बाद उसकी लाश पोस्टमार्टम हाऊस से शुक्रवार की रात घर पहुंचाई गई। लाश देख परिजन फिर दहाड़ मारकर बिलखने लगे।
विज्ञापन
थोड़ी ही देर बाद परिजन नाथूपुर रेलवे क्राॅसिंग पर सोनू की लाश लेकर पहुंच गए और भीषण जाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने की कोशिश की। परिजन सोनू के नवजात बच्चे को सामने रखकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने मांग की कि मौके पर जिलाधिकारी को बुलाया जाए। साथ ही आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई हो।
मां और पत्नी हुई बेसुध, संभालने में परिजनों का पसीना छूटा
सोनू यादव की हत्या के बाद उसकी मां भुड़क्का देवी और पत्नी बबिता देवी की हालत बेसुधों जैसी थी। मां और पत्नी होश में आने पर बार-बार यही कह रहीं थी कि हे भगवान ई का अनर्थ हो गईल...? सोनू की मां और पत्नी को संभालने में परिजनों का पसीना छूट जा रहा था। बबिता का कहना था कि आठ माह के बच्चे को हम कैसे पालेंगे और हमारी गुजर-बसर कैसे होगी...? यही रटते हुए बबिता फिर बेसुध हो जा रही थी।