फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यान्ह भोजन में सब्जी में मिला कीड़ा, छात्राओं ने फेंका खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन(एमडीएम) में लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को विपिन बिहारी चक्रवर्ती कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को जो खाना दिया गया था, उसमें सब्जी में कीड़ा मिलने पर छात्राओं ने खाना फेंक दिया। उधर, इसकी जानकारी एमडीएम वितरण करने वाली एजेंसी को हुई तो खलबली मच गई। उधर, विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए एबीएसए से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

एनजीओ के माध्यम से एमडीएम दिया जा रहा है। सब्जी में कीड़ा मिलने के बाद इसकी शिकायत एबीएसए से तो कर दी है। मंगलवार को एनजीओ के माध्यम से छात्राआें में खाना नहीं बटवाएंगे। बीएसए, डीआईओएस को पत्र लिखकर इससे अवगत कराएंगे।-रेनू सिंह, प्रधानाचार्य, बिपिन बिहारी चक्रवर्ती कन्या इंटर कॉलेज
एमडीएम वितरण करने वाली एनजीओ के लोगों से पूछताछ हुई तो बताया कि बैगन में कीड़ा था। इस पर कड़ी चेतावनी देते हुए एमडीएम बनाने, वितरण करने में सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है।-देवेंद्र गौड़, एबीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें