फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: गेंद पकड़ने के लिए सड़क की ओर दौड़ा मासूम, तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

Sun, 01 Jan 2023 06:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार


वाराणसी के रामनगर में रविवार दोपहर तेजरफ्तार पिकअप की टक्कर से छह साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप छोड़ कर आरोपी चालक भाग निकला। बच्चा गेंद पकड़ने के लिए सड़क पर आया था।  
विज्ञापन
बच्चे की मौत। (प्रतीकात्मक फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह साल के मासूम को क्या पता था कि गेंद पकड़ने के लिए सड़क पर जाने का अंजाम क्या होगा। वह सड़क पर जैसे ही आया वैसे ही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप छोड़ कर चालक भाग निकला। घटना में गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना वाराणसी के रामनगर की है।

विज्ञापन


पुलिस पिकअप के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आरोपी चालक की तलाश कर रही है। रविवार दोपहर रामनगर पीएसी तिराहे के पास कुछ कुछ बच्चे गेंद खेल रहे थे। शहीद स्मारक के समीप सड़क के किनारे झुग्गी डाल कर रह रहे नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मी बजरंगी का 6 वर्षीय पुत्र शिव भी उन बच्चों के साथ खेलने लगा।

इस दौरान गेंद सड़क की ओर चली गई। गेंद को पकड़ने के लिए शिव सड़क की ओर दौड़ पड़ा। वह गेंद को पकड़ पाता इससे पहले ही तेजरफ्तार पिकअप की टक्कर से हवा में उछलकर दूर जा गिरा। लोग जब तक मौके पर पहुंचते तबतक चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिव को आननफानन बीएचयू ट्रॉमा सेंटर लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अस्पताल पहुंची उसकी मां नेहा बार-बार बेसुध होती रही। वहीं अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शिव दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें