फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: घायल महिला की मौत, परिजन शव लेकर पहुंचे कपसेठी थाना, 5 रुपये के लिए कंडक्टर ने दे दिया था धक्का

Thu, 21 Mar 2024 07:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: बीते 10 मार्च को महिला किसी मीटिंग में गई थी। जहाँ वापस गोराई आने के लिए कपसेठी से यूपी 65 जीपी 6310 की बस में बैठकर गोराई जा रही थी। पुत्र सुंदर चौहान ने बताया कि पांच रुपये भाड़ा कम देने पर उक्त बस के कंडक्टर ने धक्का दे दिया, जिससे मां बस से नीचे गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के तख्खू की बावली में बीते 10 मार्च को बस से गिरकर संजू देवी (40) पत्नी राजकुमार चौहान गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल को स्थानीय लोगों के सहयोग से एम्बुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी ले गए, जहाँ हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने परिजनों के कहने पर उन्हें लोहता स्थित एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां संजू की मौत हो गई। परिजन संजू का शव लेकर कपसेठी थाने पहुंचे जहां बस मालिक के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन


मृतका जंसा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव की निवासिनी बताई गई है। मृतका समूह में कार्य करती थी। 10 मार्च को किसी मीटिंग में गई थी। जहाँ वापस गोराई आने के लिए कपसेठी से यूपी 65 जीपी 6310 की बस में बैठकर गोराई जा रही थी। पुत्र सुंदर चौहान ने बताया कि पांच रुपये भाड़ा कम देने पर उक्त बस के कंडक्टर ने धक्का दे दिया, जिससे मां बस से नीचे गिरकर घायल हो गई।

इस दौरान समूह की और भी महिलाएं मौजूद थीं। उनकी सूचना पर परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। आज सुबह गुरुवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। संजू को एक पुत्र, तीन पुत्रियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें