फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway News: यात्रीगण ध्यान दें- दून एक्सप्रेस समेत पांच जोड़ी ट्रेनें 21 जून से रहेंगी निरस्त, 14 ट्रेनों का बदला रूट

Wed, 15 Jun 2022 11:37 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महेरावा और मेहगावा के बीच 21 जून से 4 जुलाई तक रेललाइन दोहरीकरण कार्य होगा। इसके चलते पांच जोड़ी ट्रेन निरस्त रहेंगी, जबकि 14 ट्रेनों का रूट बदला गया है।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी दिनों में रेल यात्रा की योजना बना रहे लोगों को पहले इस खबर पर ध्यान देना जरूरी है।  महेरावा और मेहगावा के बीच 21 जून से 4 जुलाई तक रेललाइन दोहरीकरण कार्य होगा। इसके चलते पांच जोड़ी ट्रेन निरस्त रहेंगी, जबकि 14 ट्रेनों का रूट बदला गया है। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के निदेशक आनंद मोहन के मुताबिक दून एक्सप्रेस 21 जून से दो जुलाई तक निरस्त है।  

विज्ञापन


दून डाउन एक्सप्रेस 23 जून से 4 जुलाई। टाटा अमृतसर जालियावाला बाग अप 22, 27 और 29 जून को निरस्त रहेगी। लोकनायक एक्सप्रेस अप 25 जून से दो जुलाई तक और डाउन 2 जून से तीन जुलाई तक। सद्भावना एक्सप्रेस 23 से 30 जून तक, बरेली एक्सप्रेस 24 जून से 2 जुलाई तक निरस्त रहेगी।

इसके अलावा गोदान, ताप्ती गंगा, मालदा, पटना कोटा, गोहाटी ओखा, कामाख्या गांधी धाम, अमृतसर तीनसुखीया, इंदौर पटना, साकेत एक्सप्रेस के रास्ते बदले गए हैं। जबकि, साबरमती एक्सप्रेस को 24 जून से 3 जुलाई तक बनारस से एक घंटे देरी से चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

रोडवेज बसें राजातालाब ओवरब्रिज के नीचे से जाएंगी

वाराणसी से प्रयागराज को जाने वाली रोडवेज बसें अब मार्ग के मध्य में पड़ने वाले ओवरब्रिज के नीचे से होकर जाएंगी। ओवरब्रिज से बस ले जाने पर चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने इसके लिए निर्देश जारी किया है। 

वाराणसी से प्रयागराज के मध्य कई ओवरब्रिज बन चुके हैं। ऐसे में सरकारी बसें बाजारों में रुक नहीं रही थीं और ओवर ब्रिज के ऊपर से चली जा रही थीं। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। दिव्यांगों-महिलाओं और वृद्ध जनों को ज्यादा परेशानी होती थी।
विज्ञापन

लोगों को मजबूरी में प्राइवेट वाहनों से जाना पड़ता था। कचनार राजातालाब के सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार ने राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ को सूचित किया था। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने 14 जून निर्देश जारी किया।  इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी ने बताया कि सभी चालकों और परिचालकों को निर्देशित किया गया है कि फ्लाईओवर के ऊपर से बसें न ले जाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें