फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत दर्शनः आईआरसीटीसी कराएगा सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन, लॉन्च किया 13 दिन और 12 रात का पैकेज

Wed, 30 Jun 2021 03:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आईआरसीटीसी  ने 24 अगस्त से ऐसी भारत दर्शन स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है, जो देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों तक जाएंगे। इनमें सात ज्योतिर्लिंग भी शामिल है। 12 रात और 13 दिनों का पैकेज लॉन्च किया है। 
विज्ञापन
भारत दर्शन यात्रा 24 अगस्त से - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी रेल यात्रियों को सामान्य सफर से आगे निकल कर पर्यटन के लिए भी विशेष पैकेज का ऑफर दे रहा है। इसी क्रम में  आईआरसीटीसी द्वारा सात ज्योतिर्लिंगों के यात्रा के लिए 24 अगस्त से पांच सितंबर तक विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह सफर 12 रात और 13 दिनों का होगा। ट्रेन का पैकेज मूल्य मात्र 12 हजार 285 रुपए निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


इसके अंतर्गत सात ज्योतिर्लिंग ओंकालेश्वर, महाकालेश्वर, भीमाशंकर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, सोमनाथ और नागेश्वर ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा। साथ ही द्वारिका स्थित द्वारिकाधीश मंदिर, अहमदाबाद में साबरमती आश्रम, पर्ली बैजनाथ व स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी दिखाया जाएगा। 




इस विशेष ट्रेन में बैठने की सुविधा वाराणसी के साथ गोरखपुर, देवरिया सदर, बेलथरा रोड, मऊ, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर और झांसी के लिए उपलब्ध होगी। पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन, स्थानीय बसों में यात्रा व धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्ता ने बताया कि यात्रा के पैकेज का लाभ लेने वाले यात्रियों को लखनऊ गोमती नगर के पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय या वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। यात्रा के लिए लोग आईआरसीटीसी के 8595924274, 8287930939 नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें