Varanasi News: अग्निवीर सेना भर्ती रैली आठ नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए सेना की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड किए गए हैं। प्रवेश पत्र संबंधित दिक्कत आने पर 31 अक्तूबर तक छावनी स्थित सेना भर्ती कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अग्निवीर सेना भर्ती रैली आठ से 21 नवंबर तक छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में होगी। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर सोमवार शाम को भेज दिए गए। भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि प्रवेश पत्र सोमवार को ही वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दिए गए। अभ्यर्थी वेबसाइट के Admit Card सेक्शन में रोल नंबर व अन्य विवरण भरकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अगर इसमें भी दिक्कत आती है तो 31 अक्तूबर तक छावनी स्थित सेना भर्ती कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
भर्ती रैली में वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, मऊ, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र जनपदों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। रैली में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, निवास, जाति, धर्म, पुलिस चरित्र, विद्यालय चरित्र और ग्राम प्रधान या नगर निगम द्वारा जारी चरित्र प्रमाणपत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, पिता से संबंध दर्शाने वाला प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड और टैटू प्रमाणपत्र की मूल प्रतियां साथ लानी होंगी।
इसके साथ ही इन सभी दस्तावेज की तीन-तीन सत्यापित प्रतियां भी जमा करनी होंगी। एनसीसी या खेल प्रमाणपत्र वाले अभ्यर्थियों को उन्हें भी साथ लाना आवश्यक होगा। भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों में किसी प्रकार की त्रुटि या कमी अभ्यर्थी की भागीदारी को प्रभावित कर सकती है, इसलिए सभी उम्मीदवार समय रहते अपने प्रमाण पत्रों की जांच और तैयारी पूरी कर लें।