फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पवन एक्सप्रेस की चपेट में आकर महिला की मौत, खेत में काम करने के लिए जा रही थी

Wed, 29 Oct 2025 05:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: ऊंज थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास एक महिला की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन
मौके पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले में ऊंज थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पश्चिम तरफ बुधवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। महिला खेत की तरफ काम करने के लिए निकली थी। इस बीच पवन एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
ऊंज थाना क्षेत्र के बसही निवासी कौशल्या देवी (60) पत्नी स्व. सियाराम यादव बुधवार की सुबह खेत में काम करने के लिए घर से निकली थी। वह पूर्वोत्तर रेलवे के ऊंज रेलवे फाटक के पश्चिम दिशा में पहुंची। इस बीच अचानक पवन एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजरी। जिससे बचने के चक्कर में अचानक वह ट्रेन के चपेट में आ गई। 

हादसे में मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे। महिला के बेटे जकुमार यादव और पुत्रवधू का रो-रो कर बुरा हाल है। महिला के पति सियाराम यादव की पूर्व में ही एक रेल दुर्घटना में ही मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। ऊंज थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें