फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: भारत-जापान की दोस्ती का प्रतीक रूद्राक्ष कंवेंशन सेंटर का संचालन करेगा स्मार्ट सिटी

Wed, 02 Jun 2021 12:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रूद्राक्ष से प्रतिवर्ष 30 लाख से एक करोड़ रुपये आय का अनुमान लगाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी इसका लोकार्पण करेंगे, इसके बाद इसकी शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जापान और भारत की दोस्ती का प्रतीक रूद्राक्ष कंवेंशन सेंटर के संचालन की जिम्मेदारी स्मार्ट सिटी को सौंपी गई है। स्मार्ट सिटी ने इसके रखरखाव और चलाने की जिम्मेदारी आईएसडब्ल्यूएसी कंपनी (इंडियन सैनिटेशन वार्ड ब्वाय एंड हार्टिकल्चर कांट्रैक्टर) को दिया गया है, जो पहले से टीएफसी का संचालन कर रही है।

विज्ञापन


दस साल के लिए हुए टेंडर में औसतन प्रतिवर्ष 30 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये प्रशासन को देगी। प्रतिवर्ष औसत राजस्व 37 प्रतिशत मिलेगा। बाकी वहां के रखरखाव, बिजली, सुरक्षा आदि की व्यवस्था कंपनी करेगी। स्मार्ट सिटी, नगर निगम और प्रशासन की बैठक कर तय किया जाएगा कि इससे होने वाली आय किस खाते में डाली जाए।

स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक डी वासुदेवन ने बताया कि इसका लोकार्पण जापान के पीएम और प्रधानमंत्री के हाथों होना है। इसके लोकार्पण की तारीख तय होने के बाद शुरू किया जाएगा। शिवलिंग के आकार का यह सेंटर पर्यटकों को काफी लुभाएगा। दो देशों के मामलों को देखते हुए लोकार्पण की तिथि सरकार तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्जीबिशन के लिए गैलरी है। लॉबी, ओपेन स्पेस, लैंड स्केपिंग, पार्किंग आदि की सुविधा है। पर्यटकों को ध्यान में रखकर इसमें बीच-बीच में फूड फेस्टिवल, हैंडीक्त्रसफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम के पास शहर के प्राइम लोकेशन में होने के कारण इसका फायदा न केवल शहरवासियों को मिलेगा बल्कि बाहर के लोगों को भी मिलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें