नागापुर में प्रदेश सरकार की ओर से सांस्कृतिक केंद्र और फिल्म सिटी निर्माण का भी प्रस्ताव दिया जा चुका है। एक ही जगह विभिन्न संस्कृतियों से जुड़े आयोजनों के लिए केंद्र बनाने की योजना बनाई गई है। प्रदेश सरकार ने बजट में 180 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया है। इसमें पार्क, शहर के विभिन्न धरोहर और पारंपरिक उत्सवों का आयोजन किया जाएगा।
कार्ययोजना पर संस्कृति विभाग से भी सुझाव मांगा गया है। कोरोना के कारण पिछले साल में ब्रेक लगने से प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि नागापुर में 200 एकड़ से ज्यादा जमीन पर्यटन विभाग की ओर से अधिगृहीत की गई है। इस जमीन के उपयोग के लिए शासन स्तर पर विमर्श किया जा रहा है।